एक और शहर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट मोड पर था। दूसरी ओर, रात 10:00 बजे शहर में मर्डर हो गया। मामला विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर का है।
जहां प्रभु नारायण मंडल (40) को सरकारी क्वार्टर में घुसकर सीने में गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक प्रभु नारायण मंडल, पिता स्वर्गीय रूप नारायण मंडल मूलरूप से ललमटिया थाना अंतर्गत नसरतखानी का रहने वाला था। साथ ही टीएनबी कॉलेज में तृतीय वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुका था।
